प्रदूषण व प्लास्टिक का उपयोग न करने का दिया संदेश
प्रकाश नाग/ केशकाल। आज के युग मे आधुनिक संसाधनों के माध्यम से घूमने-फिरने का शौकीन तो हर इंसान होता है, लेकिन वर्तमान समय में सैकड़ों किलोमीटर तक कि दूरी सायकल से तय करना हर किसी के बस की बात नही है। इसी तरह के एक शख्स हैं अभिजीत मंडल जो कि सायकल में सवार हो कर कोलकाता से केशकाल तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह प्लास्टिक का उपयोग न करने व पर्यावरण प्रदूषण बचाव के सम्बंध में लोगों को जागरूक करने के लिए लगभग 1400 किलोमीटर का सफ़र तय कर के कोलकाता से केशकाल तक आए हैं।
अभिजीत मण्डल से बात करने पर उन्होंने बताया कि वे मूलतः कोलकाता के पर्णश्री के रहने वाले हैं, जो कि पेशे से शासकीय सेवा में कार्यरत हैं। इन्होंने 17 अक्टूबर को कोलकाता से सफर की शुरुआत की थी। इस बीच वे झारखंड कि विभिन्न शहरों से होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं तथा 27 अक्टूबर की शाम उन्होंने के पहुंच कर टाटामारी में विश्राम किया। अभिजीत ने बताया कि इस सफर में उन्हें अलग अलग राज्यों की अलग अलग भाषाएं, सभ्यताएं और संस्कृति देखने को मिली हैं।
अभिजीत ने की टाटामारी भूरी-भूरी प्रशंसा
अभिजीत ने कहा कि मैं मैं पिछले दो साल से इस यात्रा की तैयारी कर रहा था लेकिन छुट्टियाँ न मिलने कि करण संभव नही हुआ। मैं इससे पहले भी पाँच-सात दिनो के लिए घूमने निकला हूँ लेकिन सप्ताह भर क़े साइकलिंग का यह मेरा पहला अनुभव रहेगा। मैं इतने राज्य और शहरों में घूम चुका हूं लेकिन केशकाल जैसी प्राकृतिक सुंदरता की बात निराली है। केशकाल के टाटामारी के बारे में अभिजीत ने कहा कि यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है। आज तक केवल हमने टाटामारी के बारे में सुना ही था लेकिन आज देखने के बाद आनंद की अनुभूति हुई है।
पर्यावरण बचाओ अभियान है मुख्य उद्देश्य
अभिजीत ने कहा कि इस सायकल यात्रा का मुख्य उद्देश्य हमे पर्यावरण को बचाने सम्बंध में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करना है। जिस प्रकार से वर्तमान में जल-वायु आदि प्रदूषण हो रहा है इसे हमे रोकने की जरूरत है। साथ ही प्लास्टिक के उपयोग पर भी रोक लगाना बहुत जरूरी है। तभी पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तथा हमारा भविष्य भी सुरक्षित रहेगा। इन्ही उद्देश्यों के साथ मैंने सायकल यात्रा की शुरुआत की है आशा करता हु कि अधिक से अधिक लोग इससे प्रेरित होंगे तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पहल करेंगे।
इस दौरान केशकाल वनमण्डलाधिकारी धम्मशील गणवीर ने कहा कि हमे बहुत ही खुशी हुई कि कोलकाता से पर्यटक केशकाल पहुंचे तथा इको टूरिज्म केंद्र टाटामारी में उन्होंने रात में विश्राम किया। इनके द्वारा जिन मुख्य उद्देश्यों को लेकर यह सायकल यात्रा की जा रही है वह एक सराहनीय पहल है। हमे पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त कर एक उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए अभी से सावधानियां बरतनी होंगी। तथा यह तभी सम्भव है जब डीजल, पेट्रोल, प्लास्टिक आदि का कम से कम मात्रा में उपयोग करेंगे तथा पर्यावरण में स्वच्छता बनाए रखेंगे।

