प्रकाश नाग/ केशकाल । अपनी सादगी भरे व्यक्तित्व और सरल स्वभाव को लेकर आए दिन सुर्खियों में बने रहने वाले केशकाल विधायक सन्तराम नेताम हमेशा अगल ही अंदाज में नजर आते रहे हैं। इसी बीच इन दिनों सोशल मीडिया विधायक के सादगी भरे अंदाज में खाना बनाने का विडीयो खूब वायरल हो रहा है।
बता दें कि केशकाल विधायक संतराम नेताम अपनी सादगीपूर्ण जीवन को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ दिनों पहले विधायक के द्वारा खेती कार्य व ट्रैक्टर चलाने आदि वीडियो भी शोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था। इसी बीच बुधवार को वायरल हुए इस विडियो में कखाना बनाते हुए दिख रहे शख्स और कोई नही केशकाल विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम है। अपनी अलग शैली और सादगी भरे अंदाज के लिये प्रदेश में मशहूर केशकाल विधायक संतराम नेताम इन दिनों मरवाही उपचुनाव में अपने प्रभार क्षेत्र कटरा सेक्टर के एक गाँव मे ठहरे हुए है। इस दौरान अपने और अपने कार्यकर्ताओं के लिए स्वयं भोजन बनाते हुए नजर आ रहे हैं। यहीं सादगी ही विधायक संतराम नेताम को एक उत्कृष्ट लोकप्रिय औऱ जमीनी स्तर का व्यक्ति बनाती है।
गौरतलब है कि कुछ ही दिनों में छत्तीसगढ़ के मरवाही विधानसभा में उपचुनाव होना है। तथा कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए कांग्रेसी आलाकमान ने कमर कस ली है। पूरे प्रदेश भर से नेता व कार्यकर्ता मरवाही पहुंच कर चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। इसी बीच केशकाल विधायक संतराम नेताम के द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान अपने व अपने कार्यकर्ताओं के लिए खेत मे खाना बनाने का वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है।