अक्कु रिजवी/ कांकेर । शासकीय नरहरदेव उ मा वि कांकेर में लंबी अवधि तक सेवाएं देने वाले शिक्षक नरेन्द्र सिंह वर्मा को पितृशोक होने पर आज शाला परिवार ने दिवंगत ठा.जीवन सिंह वर्मा जी को अपनी भावपूर्ण *श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर सामाजिक जीवन के विविध क्षेत्रों में उनकी सक्रियता को शाला परिवार ने स्मरण करते हुए शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने के लिए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की । मौन श्रद्धांजलि के पूर्व अपने संवेदना संदेश में प्राचार्य श्रीमती रचना श्रीवास्तव ने शोक संतप्त शिक्षक परिवार के प्रति शोक संवेदना विधिवत् प्रेषित किए जाने की भावना व्यक्त की । शोक सभा में रोशन वर्मा प्राचार्य शा.उ.मा.वि.सिदेसर सीआरसी डुमाली हेमेंद्र साहसी सहित संस्था के अकादमिक व प्रशासनिक वर्ग के सभी सदस्य सम्मिलित हुए।
दिवंगत ठा.जीवन सिंह वर्मा जी को नरहरदेव विद्यालय ने दी अपनी श्रद्धांजलि

