प्रकाश नाग/ केशकाल : कोंडागांव जिला सहित पूरे प्रदेश में महिलाओं व नाबालिग लड़कियों के साथ हो रहे अनाचार ,दुर्व्यवहार को लेकर आदिवासी युवा छात्र संगठन के द्वारा केशकाल बस स्टैंड में रविवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा । सर्व आदिवासी युवा प्रभाग ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल बघेल ने बताया कि क्षेत्र में दिनोंदिन आदिवासी महिला व नाबालिक लड़कियों के साथ हो रहे अनाचार को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया जाएगा। इस विषय पर हमने केशकाल एसडीएम दीनदयाल मंडावी को ज्ञापन दिए इस दौरान हम सब मास्क एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश सरकार के गैर जिम्मेदाराना रवैया को देखते हुए आदिवासी युवा छात्र संगठन व सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग विकास खंड केशकाल के सभी युवा इस धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे । दुष्कर्म में संलिप्त सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का मांग भी करेंगे साथ ही जिन महिला व नाबालिग लड़की जो अनाचार के शिकार हुए हैं उन सबको शासन के द्वारा मुआवजा दिलवाने का भी मांग करेंगे ।
प्रदेश में हो रहे महिलाओं के साथ शोषण के विरुद्ध आदिवासी युवा छात्र संगठन का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

