पुलस्त शर्मा/ मैनपुर : तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में शक्ति आराधना का पर्व नवरात्र बडे ही धुमधाम के साथ मनाया जा रहा है मैनपुर नगर सहित क्षेत्र के देवी मंदिरों में आज शनिवार को घट स्थापना के साथ ही ज्योति कलश स्थापना प्रज्ज्वलित किया गया है। मुख्यालय मैनपुर वन विभाग कालोनी स्थित मां दुर्गा मंदिर, गायत्री मंदिर हरदीभाठा, बाजाघाटी स्थित मां बजघटनीन, पैरी उद्गम स्थल भाठीगढ़ माता पैरी मंदिर, शीतला माता मंदिर, दंतेश्वरी माता, उदंती स्थित उदंतेश्वरी मंदिर, फूलझर स्थित मां भगवती मंदिर, मां कुलेश्वरी राउलगुढ़ी बारह पाली ग्राम कुर्रूभाठा, तौरेंगा, शोभा, गोना सहित देवी मंदिरों में विशेष पुजा अर्चना कर ज्योति कलश प्रज्जवलित किया गया वही वन विभाग परिसर स्थित दुर्गा मंदिर मैनपुर में पंडित योगेश शर्मा द्वारा पुजा अर्चना कराया जा रहा है जंहा मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित किये गये है उन्होने बताया कि आश्विन शारदीय नवरात्र पर्व पर आज शनिवार को प्रथम दिवस में दिन 11.36 से 12.24 के मध्य अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना जवारा बोये गये है 21 अक्टूबर दिन बुधवार को श्री पंचमी पर देवी श्रृंगार व 24 अक्टूबर दिन शनिवार को श्री दुर्गा अष्टमी महा अष्टमी पर हवन व पूर्णाहुति होगी 25 अक्टूबर महा नवमी पर जवारा विसर्जन किया जाएगा। पैरी उद्गम स्थल भाठीगढ़ में इस वर्ष 107 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किये गये है जहां विशेष पूजा अर्चना के साथ माता सेवा गाया जा रहा है।
देवी मंदिरो मे जलाये गये आस्था के दीये आज से नवरात्र पर्व का आरंभ

