प्रांतीय वॉच

नाबालिक को बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share this
  • रिपोर्ट करने के चंद घंटों के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

पुरूषोत्तम कैवर्त /कसडोल : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कसडोल क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थिया ने 15.10.2020 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की इसकी छोटी लड़की मोहल्ले मे ही दुकान जा रही हू कहकर घर से निकली है, जो देर शाम तक वापस नही आई। तब आसपास रिश्तेदारो में पता तलाश किये किंतु कही नही मिली। मुझे लगता है कि मेरी नाबालिक लड़की को कोई व्यक्ति बहला फुसला कर भाग ले गया है, की रिपोर्ट पर थाना कसडोल में अपराध क्रमांक 583/2020 धारा 363 भा0द0वि0 कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले को गंभीरता पूर्वक विवेचना में लेकर अपहृता की विशेष टीम बना पता तलाश करने पुलिस अधीक्षक श्री आई.के.एलेसेला के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के निर्देशन, अनुविभागीय अधिकारी बलौदाबाजार सुभाष दास के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कसडोल श्री दीनबंधु उईके नेतृत्व में चंद घंटे के भीतर में नाबालिक बालिका को बरामद करने में सफलत प्राप्त की। नाबालिक को हड़हा पारा के गंगा राम केवट के कब्जे से बरामद किया गया। जिसने पूछताछ में बताया मैं अपहृता को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर अपने मोटर सायकिल में ले गया था कि *आरोपी गंगा राम केवट पिता दुखी राम केवट 20 साल साकिन हड़हा पारा कसडोल* को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही मे सउनि गणेश राम कुर्रे, प्रधान आरक्षक रमेश मिश्रा, संजय कुमार सोनी,आरक्षक फागु राम निराला, मिलन साहू का विशेष योगदान रहा ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *