प्रांतीय वॉच

 वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक घायल 

Share this
जनीसर अख्तर लखनपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत  लखनपुर गणेशपुर मुख्य मार्ग में 10 अक्टूबर दिन शनिवार की सुबह लगभग 9:00 बजे अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक लखनपुर निवासी इम्तियाज पिता स्वर्गीय जुम्मन उम्र लगभग 34 वर्ष जो ग्राम महंगाई से लखनपुर आ रहा था इस दौरान ग्राम गणेशपुर के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक इम्तियाज गंभीर रूप से घायल हो गया ग्रामीणों के द्वारा एंबुलेंस 108 के माध्यम से  युवक को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र उपचार के लिए भिजवाया गया।डॉक्टरों ने युवक के पैर टूटने तथा सिर में गंभीर चोट होने के कारण उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *