प्रकाश नाग/ केशकाल : केशकाल और बलरामपुर में हुए गैंगरेप को लेकर व छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते हुए अपराधों को ध्यान में रखते हुए सरकार के मंत्री शिव डहरिया की विवादित बयान की छत्तीसगढ़ की घटना छोटी घटना है, इसको लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रामेश्वर उसेंडी के नेतृत्व में सरकार के प्रति भारी आक्रोश में भूपेश सरकार का पुतला दहन किया गया। साथ ही भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कटारिया, पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष आकाश मेहता, धनराज मालू, महेश बघेल, दुर्गेश जोशी, भूपेश चंद्राकर, राजू राठी, सुमीत कटारिया, नवदीप सोनी, भूपेश सिन्हा, मनीष राठी, विनीत पिल्लई, शैलेन्द्र चौबे, जित्तू साहू एवं भाजपा के कार्यकर्तागण मौजूद थे।
छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे गैंगरेप को लेकर केशकाल भाजपा मंडल ने की मंत्री शिव डहरिया के बयान की निंदा, भुपेश सरकार का किया पुतला दहन
