प्रांतीय वॉच

यातायात पुलिस और लोक निर्माण विभाग ने धमधा क्षेत्र में का किया संयुक्त निरीक्षण

Share this

दुर्ग। प्रशांत ठाकुर पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये जिले के सभी दुर्घटनाजन्य क्षेत्र एवं खतरनाक सड़क खण्ड में आवश्यक सुधारात्मक कार्य हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में दिनांक 29.09.2020 को श्री गुरजीत सिह, उप पुलिस अधीक्षक यातायात एवं श्री सुशील कुमार, एसडीओ धमधा (लोक निर्माण विभाग भा/स) द्वारा धमधा क्षेत्र के समोदा नाला, बजरंग मिल के सामने (जेवरासिरसा), ग्राम कोडिया, पथरिया चौक, स्टेडियम रोड धमधा के सभी दुर्घटनाजन्य क्षेत्र का निरीक्षण कर रोड इंजीनियरिंग संबंधित आवश्यक सुधारात्मक कार्य के लिए निर्देशित किया गया है। जिससे भविष्य में होने वाले सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। धमधा रोड में आने वाले सभी सहायक मार्गो में स्पीड ब्रेकर निर्माण, वाहन चालको को सतर्क करने के लिये संकेतक/चेतावनी बोर्ड लगाने, धमधा नाका ओव्हर ब्रिज से धमधा रोड में डिवाईडर में बने अनावश्यक कटिंग को बंद करना, धमधा मार्ग में आने वाले सभी पुल का चौडीकरण अन्यथा नये पूल का निर्माण, पथरिया मोड तिराहे पर आईलैण्ड का निर्माण, धमधा स्टेडियम मोड मार्ग को सीधे करने हेतु नये मार्ग का निर्माण, धमधा रोड आने वाले बडी झाडियो की छटाई, दुर्ग से धमधा तक मार्ग में आने वाले सभी ग्रामीण आवासीय क्षेत्र में सड़क चौडीकरण कर डिवाईडर एवं नाली का निर्माण, सभी ग्रे-स्पॉट में चेतावनी सूचक बोर्ड लगाना, धमधा नाका ओव्हर ब्रिज से धमधा रोड में उचित प्रकाश व्यवस्था। लोक निर्माण विभाग द्वारा सुगम-सुरक्षित यातायात के लिये यातायात पुलिस द्वारा चिन्हांकित सभी स्थलों पर विभाग द्वारा शीघ्र ही कार्य सम्पादित किया जाना बताया गया है ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *