प्रांतीय वॉच

पोषण अभियान अंतर्गत पोषण वाटिका का निर्माण

Share this
बीजापुर : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण अभियान अन्तर्गत सितम्बर माह में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। पोषण अभियान को जनआंदोलन बनाने के लिए कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार इसे अन्य विभागो के साथ अभिसरण भी किया जा रहा हैं। इस दौरान पूरे सितम्बर माह में प्रतिदिवस अलग अलग गतिविधियों का आयोजन आंगनबाडी केन्द्रों के माघ्यम से किया जा रहा है, कृषि विभाग एवं उघानिकी विभाग द्वारा आंगनबाडी केन्द्रों, स्कूलो, एवं सामुदायिक भूमि पर पौष्टिक सब्जियों एवं फलदार पौधो का रोपण करने एवं आंगनबाडी केन्द्रों में मूंगा, कटहल, पपीता पौधा का रोपण कार्य किया गया है, इस दौरान उघानिकी विभाग के अधिकारी द्वारा रमेश मरकाम द्वारा स्वयं भी आंगनबाडी केन्द्रों मे जाकर मूंगा एवं कटहल का पौधा का भी रोपण किया गया हैसाथ कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा महिला कृषको का क्षमता विकास कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है, इस दौरान कृषि वैज्ञानिक श्री अरूण सकनी द्वारा बताया गया कि आप सभी अपने बाडीयों में खेतों में हरी साग सब्जियों का नियमित बारो मास उत्पादन कर अधिक लाभ ले सकते है, इसके लिए हम आपको समय समय पर सभी प्रकार की क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण करायेंगे, किस समय किस फसल का बोनी किया जाना है, मिट्टी का परीक्षण कर समस्त प्रकार की जानकारी दिया जावेगा। साथ ही कृषक समूहों को साग सब्जी का मिनी किट भी उपलब्ध कराया गया हैं। है जिसे आप अपने बाडियो में लगा सकते है और अपने घर में इसका उपयोग कर पोषण युक्त आहार का सेवन किया जा सकता है। पोषण अभियान के तहत किसानों एवं हितग्राहियों की बैठक आंगनबाडी केन्द्रों में की जा रही है।  कुपोषण क्या है और इसे कैसे पौष्टिक आहार से दूर किया जा सकता है, इसके बारे में चर्चा की गई एवं कुपोषण को जड़ से मिटाने के लिए सभी ने संकल्प लिया।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *