रायपुर वॉच

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: आईपीएल में सट्टा लगाते 28 युवक गिरफ्तार

Share this
  • एक लाख नगद व मोबाइल जब्त

रायपुर : आईपीएल शुरू होने के साथ ही पुलिस सट्टेबाजों पर लगाम लगाने में जुट गई है. रायपुर पुलिस इन दिन एक्शन मोड पर आते हुए लगातार छापेमार कार्रवाई शुरू कर दी है. राजधानी में सिविल लाइन पुलिस ने ब्लू स्काई कैफे में देर रात दबिश देते हुए सट्टा लगाते 28 युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक निजी होटल में युवक हुक्का पीते हुए सट्टा खेल रहे हैं. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक लाख 23 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन जब्त किए हैं.

आईपीएल मैच पर दांव लगा रहे तीन युवक गिरफ्तार
50 लाख की सट्टापट्टी जब्त आईपीएल के मैच के रोमांच के साथ ही प्रदेश में सट्टे का कारोबार भी शुरू हो जाता है. इस दौरान लाखों के सट्टे खेले जाते हैं. प्रदेश भर में पुलिस सक्रियता से इन सट्टेबाजों पर कार्रवाई करने में जुट गई है. इस क्रम में सिविल लाइन पुलिस ने एक कैफे से 28 युवकों को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स पर सट्टा लगाते और हुक्का पीते गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन युवकों का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. पुलिस ने कुल 1 लाख 23 हजार रुपये नकद भी बरामद किया है. सभी युवकों के खिलाफ पुसिस ने कोटपा एक्ट और जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है.बिलासपुर में 50 लाख की सट्टापट्टी जब्तमंगलवार की देर रात को बिलासपुर पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टा लगाते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. तीनों ही आरोपी मैच के दौरान सट्टा खिला रहे थे. पुलिस ने तीनों से पास से 50 लाख के सट्टापट्टी समेत 14 हजार नकदी, 7 मोबाइल और एक एलईडी टीवी बरामद किया है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *