प्रांतीय वॉच

जनपद पंचायत सीईओ भोपालपटनम को हटाने सरपंच सचिव हुए लामबंद

Share this
  • सीईओ पर मनमानी करने  सहित कई गंभीर आरोप लगाए
बीजापुर : भोपालपटनम- मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज बंजारे (डिप्टी कलेक्टर) को हटाने सरपंच संघ और सचिव संघ ने उन्हें तत्काल सीईओ पद से हटाने का ज्ञापन सीईओ जिला पंचायत पोषण चंद्राकर को सौपा है। सरपंच संघ व सचिव संघ ने अपने ज्ञापन में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जनपद पंचायत भोपालपटनम के डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे के द्वारा पूरे ग्राम पंचायत के सरपंच को मानसिक रूप से प्रताडित करते है, अभी तक कोई काम का प्लानिग नही किये है और हर कार्य में बाधा पहुंचा रहे है,कोविड 19 के संकटकाल के समय शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा है,साथ ही योजना के बारे में गलत जानकारी माननीय कलेक्टर महोदय बीजापुर को लिख के दे रहे है,सीईओ मनोज कुमार बंजारे द्वारा आज तक 03 माह से कोई बैठक नही लिया गया। समस्त ग्राम पंचायतों का कोई भी निर्माण कार्य जाँच कर कुछ ना कुछ निर्माण कार्य में त्रुटि निकलकर पेमेट नही दिया जाता है और नोटिस दिया जाता है,स्वयं कार्य करके भ्रस्टाचार करने का निर्णय ले रहे है,सीईओ जनपद पंचायत के रवैये के कारण क्षेत्र मेँ ग्रामीण विकास बाधित होगा। हमारी मॉग पर हमल नहीं मजबूरन आंदोलन मे उतरना होगा जिसकी जिम्मेदारी जिला पंचायत प्रशासन होगा ।

जनपद पंचायत सीईओ भोपालपटनम पर लगे आरोप को बताया बेबुनियाद

काबिले गौर है कि जनपद पंचायत भोपालपटनम में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के मार्फत पंचायतों में विभिन्न कार्यों का संपादन किया गया, इस लिहाज़ से मजदूरों को नगद मजदूरी पेमेंट करने के संदर्भ में भारत शासन आदेशानुसार जनपद पंचायत सामान्य सभा बैठक में समिति के समक्ष जनपद पंचायत सीईओ के मार्फत विभिन्न बिंदुओं पर आदेश जारी किया गया जिसमें नगद मजदूरी भुगतान निर्धारित स्थल निर्धारित तिथि एवं मजदूरों व आम नागरिकों को जानकारी देने  और आवश्यक प्रचार प्रसार करने मुनादी करना समिति के पांच सदस्यों को लिखित में सूचित करना, नगद भुगतान समिति का गठन संबंधित ग्राम पंचायत से नामांकन प्राप्त करके किया जाय। नगद भुगतान की पांजी में सर्वसंबंधितो के हस्ताक्षर लेना सुनिश्चित करते हुए नगद भुगतान के दौरान विडियो ग्राफी एवं फोटोग्राफी करने की गई उक्त शर्तों का अवहेलना करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने जारी आदेश का पालन करने हेतु जारी आदेश से जनपद पंचायतों के सरपंच नाराजगी जाहिर करते हुए सीईओ मनोज कुमार बंजारे को तत्काल प्रभाव से हाटाने के संदर्भ में जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपकर सीईओ पर मनमानी करने और तीन माह तक कोई बैठक नहीं करने और फील्ड के दौरान निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर पेमेंट रोकना एवं नोटिस जारी कर मानसिक रूप से प्रभावित करने का सीईओ पर सरपंचों द्वारा लगाए गए आरोप को जनपद पंचायत सीईओ मनोज कुमार बंजारे ने बेबुनियाद और मनगढ़ंत आरोप बताया। बताते चलें कि कोविड 19 कोराना संक्रमण काल मे भारत शासन के निर्देशानुसार बैठक लेना मना किया है। तो सीईओ किस आधार पर सरपंचों की बैठक लेंगे। इधर मनोज कुमार सी ई ओ के अनुसार जब सरपंचों का बैठक नही लिया गया तो मानसिक रूप से प्रताड़ित करना सकते है सोचने वाली बात है। उन्होंने कोविड 19 नोवेल कोरोना संक्रमण काल में खुद की स्वास्थ्य का परवाह एवं जान माल की नुकसान का नजर अंदाज करते हुए कोरोना काल में अंदरुनी क्षेत्रों में बसे वृद्धावस्था पेंशन धारियों को उनके गृह गांव मद्देड से नदी पार बसे ग्राम पंचायत उस्कालेड मिनकापल्ली,पामगल एवं कोत्तापल्ली में सीईओ बैंक सखियों को लेकर स्वयं पहुँचे और कुल 176 पेंशनधारियों को 4,55,100 रुपये का पेंशन भुगतान करवाया,इस दौरान जनपद सदस्य श्रीमती अश्विनी यालम मौजूद रहे।भोपालपटनम के कोततुर में ग्राम,अन्नाराम तारलागुडा, कोततुर चंदुर,भद्रकाली,दुधेड़ा तारुड़ के पेंशनधारियों को तीन बैंक सखी खुशी तामड़ी के माध्यम से दो लाख बैसठ हजार रुपए का पेंशन भुगतान किया। इसके अलावा 15 अगस्त को मध्यरात्रि में जमकर हुई बारिश से दुसरे दिन 16 अगस्त 2020 को जिले के कई अंदरुनी इलाकों में बसे गांव टापू में तब्दील हो गये। इस बाढ़ के दौरान मीनूर गांव में उनके द्वारा 44 परिवारों को निशुल्क राशन वितरण कराया। इन कार्यों में सीईओ की भूमिका सराहनीय रही। बावजूद इसके सीईओ पर आरोप लगना समझ से परे है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *