प्रांतीय वॉच

प्रेमजाल में फंसा कर नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो

Share this
  • थाने में शिकायत के बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

बलौदाबाजार : प्रेमजाल में फांसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में थाना भटगांव की पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल में दाखिल कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की ने अपने परिजनों के साथ भटगांव थाना में मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई की मनोज यादव नाम के व्यक्ति ने प्रेम करने का झांसा देते हुए कई बार दुष्कर्म किया है, यही नहीं गंदा फोटो और वीडियो मोबाइल में खिंचकर शेयर करने की धमकी दे रहा है. मामले में पुलिस अधीक्षक आईके एलेसेला से निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, एसडीओपी बिलाईगढ़ संजय तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भटगांव निरीक्षक जितेन्द्र कौशले ने आरोपी मनोज यादव के विरुद्ध अपराध धारा &66, &76 भादवि 04 पाक्सो एक्ट 67 (ए) आईटी एक्ट दर्ज किया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल टीम गठित कर ग्राम धाराशिव बिलाईगढ रवाना किया गया, जहां से आरोपी मनोज यादव पिता पुनीराम (26 वर्ष) को हिरासत में लेते हुए उसके कब्जे से मोबाइल जब्त किया गया. बुधवार को विधिवत विवेचना कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी मनोज यादव को न्यायालय रिमांड के लिए पुलिस स्टॉप के साथ रवाना किया गया, जेल वारंट प्राप्त होने से आरोपी को उपजेल बलौदाबाजार दाखिल किया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *