प्रांतीय वॉच

गोधन न्याय योजना जिले में 1 हजार सात सौ 32 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई भुगतान हेतु 60 समितियों के खाते में 24 लाख 62 हजार रूपये जारी

Share this

 

गरियाबंद ( पुलस्त शर्मा ) – राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना अंतर्गत गरियाबंद जिले के 60 गौठानों में 696 पशुपालकों से 01 अगस्त तक कुल 1 हजार सात सौ 32.24 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। जिले के सहकारी बैंक की शाखाओं से संबंध 60 समितियों को 24 लाख 62 हजार 438 रूपये गौठान समिति के खातों में जारी भी कर दिया गया है। जिसका अंतरण पशुपालकों के खाते में किया जायेगा। जिले में गोधन न्याय योजना का शुभारंभ 20 जुलाई को जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू द्वारा ग्राम द्वारतरा से की गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 अगस्त तक विकासखंड गरियाबंद के 13 गौठानों में 63 पशुपालकों से 113.035 क्विंटल, विकासखंड फिंगेश्वर के 22 गौठानों में 332 पशुपालकों से 962.03 क्विंटल, विकासखंड छुरा के 14 गौठानों में 122 पशुपालकों से 401.57 क्विंटल, विकासखंड मैनपुर के 6 गौठानों में 100 पशुपालकों से 126.30 क्विंटल तथा विकासखंड देवभोग के 5 गौठानों में 48 पशुपालकों से 92.60 क्विंटल गोबर की खरीदी 2 रूपये प्रति किलो की दर से की गई है। इसी प्रकार नगरीय निकाय गरियाबंद,राजिम,फिंगेश्वर और छुरा के एक-एक गौठानों के 31 पशुपालकों से 36.430 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है।
ज्ञात है कि योजना अंतर्गत गोबर खरीदी के लिए जिले के 140 गौठानों को पंजीकृत किया गया है। गरियाबंद विकासखंड के 38 गौठान, फिंगेश्वर के 34, छुरा के 30 , मैनपुर के 18, देवभोग के 12 गौठानों का पंजीयन हुआ है। इसी तरह नगरीय निकाय अंतर्गत गरियाबंद,राजिम,फिंगेश्वर और छुरा में दो-दो गौठानों का चयन किया गया हैं। इनमें से 60 गौठानों में गोबर खरीदी प्रारंभ हो गई है। पंजीकृत 929 पशुपालको से गोबर विक्रय किया जायेगा। इनमें से 696 पशुपालकों द्वारा 01 अगस्त तक 1732.24 क्विंटल गोबर का विक्रय किया गया है। शासन द्वारा निर्धारित मूल्य अंतर्गत प्रति किलो 2 रूपये की दर से भुगतान किया जाना है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक गरियाबंद के नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले के सहकारी बैंक की शाखाओं से संबंध 60 समीतियों को 24 लाख 62 हजार 438 रूपये उनके गौठान समिति के खातों में जारी कर दिया गया है। राशि का भुगतान आज पशुपालकों को कर दिया जायेगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *