रायपुर वॉच

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 9 सितम्बर को छत्तीसगढ़ दौरा, रोड शो, विशाल आमसभा सहित कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Share this

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नडडा (जेपी नड्डा) 9 सितम्बर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वहीं जेपी नड्डा के दौरे को लेकर भाजपा उनका भव्य स्वागत करेगी और शहर में उनका रोड शो होगा। जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने जानकारी दी।

जेपी नड्डा का कार्यक्रम –

• भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आगमन 9 सितंबर की सुबह 11 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में होगा।
• रायपुर एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का भव्य अंदाज में स्वागत करेंगे।
• भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अलग अंदाज में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत करेंगे।
• मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के काफिले की अगुवाई भाजयुमो के कार्यकर्ता करेंगे और एयरपोर्ट से तेलीबांधा पहुंचेंगे।
• तेलीबांधा से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का काफिला भव्य रोड शो के रूप में प्रस्थान करेगा. जहां रास्ते में भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।
• रोड शो के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुरूप परंपरागत अंदाज में आत्मीय स्वागत किया जाएगा. पुष्प वर्षा, ढोल नगाड़े, शंखनाद से स्वागत के साथ रोड शो भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में सम्पन्न होगा. बता दे की एकात्म परिसर से साइंस कॉलेज मैदान की लिये रवाना होंगे ,जहा हजारो की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ को सभा के माध्यम से संबोधित करेंगे।
• कार्यकर्ता सम्मेलन के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे.भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा कोरग्रुप, प्रदेश पदाधिकारियों, विधायक और सांसदों की बैठक लेंगे।

वहीं आज भाजपा एकात्म परिसर में पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने जेपी नड्डा के आगमन की तैयारियों के मद्देनजर रायपुर दक्षिण विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा यह भाजपा में ही संभव है कि उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधे बूथ अध्यक्ष से चर्चा करें। क्योंकि बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर भाजपा का आम कार्यकर्ता ही पूरा कर सकता है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *