प्रांतीय वॉच

NEET : छत्तीसगढ़ टॉपर बने धमतरी के प्रांजल उपाध्याय

Share this
  • उपाध्याय नर्सिंग होम के संचालक डॉ रोशन व डॉ रश्मि उपाध्याय के सुपुत्र है प्रांजल
नरेश राखेचा / धमतरी : नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेस टेस्ट (नीट) में धमतरी के प्रांजल उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ में टॉप और ऑल इंडिया रैंकिंग में 90 रैंक लाकर छत्तीसगढ़ में अपना परचम लहराया है । प्रांजल को 720 में से 700 अंक प्राप्त हुए । प्रांजल के माता पिता धमतरी में उपाध्याय नर्सिंग होम का संचालन करते है । प्रांजल की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा धमतरी में ही हुई है । आगे की पढ़ाई हेतु 11वीं के बाद भिलाई चले गए । प्रांजल शुरू से ही मेधावी रहे है । प्रांजल आगे की पढ़ाई दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से करना चाहते है । छत्तीसगढ़ टॉपर बनने पर उपाध्याय परिवार में खुशी का माहौल है । अपनी सफलता का राज बताते हुए उन्होंने बताया कि कक्षा ग्यारहवीं से ही नीट की तैयारी में लग गए थे स्कूल के बाद कोचिंग व घर में आकर लगभग 5 से 6 घंटे पढ़ाई करते थे । कोविड-19 कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के दौरान उन्हें पढ़ाई करने का भरपूर मौका मिला । पूर्व में अपेक्स क्लासेस और आईआईटी जोन में कोचिंग ली थी यही के शिक्षकों से लगातार मार्गदर्शन व उनकी स्टडी मटेरियल का भरपूर उपयोग किया । उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को देते हुए कहा कि उनके सकारात्मक सहयोग की वजह से ही आज इस मुकाम पर पहुंचे है । इस संबंध में डॉ रोशन उपाध्याय ने बताया कि प्रांजल के छत्तीसगढ़ टॉपर बनने पर हमारा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है । उनका पुत्र शुरू से ही प्रतिभावान है । उनके पुत्र का जन्म धमतरी में ही हुआ । प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा के बाद 11वीं 12वीं की पढ़ाई के लिए भिलाई शिफ्ट हो गया । उन्होंने पुत्र प्रांजल की सफलता के लिए धमतरी के सभी शुभचिंतकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है ।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *