प्रांतीय वॉच

स्कूल जाने के लिए अपनी ड्रेस को प्रेस कर रहा था छात्र, करेंट लगने से हो गई मौत

Share this

जांजगीर-चाम्पा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में एक छात्र स्कूल जाने के लिए अपनी स्कूल ड्रेस को प्रेस कार रहा था इसी दौरान करेंट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने छात्र के शव को पीएम के लिए भिजवाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया पोस्ट झूलन निवासी संतराम केंवट की तीन संताने है। उनका 18 वर्षीय पुत्र मनीष केंवट गवक ही निजी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। मनीष शुरू से ही पढ़ने में मेधावी छात्र रहा है और गांव में भी उसकी मिलनसार छवि से सब उसको पसंद करते है।

आज सुबह मनीष सुबह उठ कर स्कूल जाने के लिए अपना स्कूल ड्रेस प्रेस कर रहा था। तभी वह करेंट की चपेट में आकर गिर पड़ा। घर वाले उसे लेकर तत्काल पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *