देश दुनिया वॉच

मां ने 2 बेटियों की हत्या कर लगाई फांसी, पति से विवाद के बाद आत्मघाती फैसला

Share this

मेरठः घरेलू विवाद के चलते 22 साल की एक महिला ने अपनी दो बेटियों की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर फांसी लगा ली। घटना मेरठ के खरखौंडा क्षेत्र के गोविंदपुरी मोहल्ले की है।
पुलिस ने कहा कि आयशा ने पहले अपनी दो बेटियों – एक 2 साल की और दूसरी चार महीने की, की हत्या की और बाद में खुद को एक पेड़ से लटका लिया। मंगलवार की सुबह उसका पति से विवाद हो गया
अंचल अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम महिला का शव पेड़ से लटका मिला। उसी स्थान के पास लड़कियों के शव भी मिले थे। तीन पीड़ितों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *