देश दुनिया वॉच

जगदीप धनखड़ आज लेंगे उपराष्ट्रपति की शपथ, राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Share this

नई दिल्ली: भारत के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद और गोपनीयता के साथ जगदीप धनखड़ को शपथ दिलाएंगी।

बता दें कि इससे पहले जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा का हराया था। शपथ लेते ही जगदीप धनखड़ देश के 14वें उपराष्ट्रपति बन जाएंगे। जगदीप धनखड़ के शपथ समारोह में राष्ट्रपति भवन के मानदंडों के अनुसार कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।

वहीं नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *