- पुलिस अधीक्षक ने ए एस आई को किया निलंबित
पुरूषोत्तम कैवर्त /कसडोल। केश कमजोर करने सहायक उपनिरीक्षक ने रिश्वत लेने के बाद केश कमजोर करने के बजाए उल्टा पीड़ित व्यक्ति के खिलाफ गलत तरीके से एस टी एस सी एक्ट लगा दिया । पीड़ित व्यक्ति द्वारा रिश्वत की रकम वापस मांगने पर सहा .उपनिरीक्षक द्वारा एक हफ्ते से घुमाया जा रहा था । रिश्वत लेनदेन की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक ने संबंधित सहा . उपनिरीक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कोसम – सरा के आश्रित ग्राम धौराभाठा निवासी सीता राम मानिकपुरी एवं अन्य ग्रामीणों द्वारा रोजगार सहायिका श्रीमती सरिता भास्कर द्वारा रोजगार गारंटी योजना के तहत कराए गए तालाब गहरीकरण कार्य में अन्य प्रान्त में कमाने खाने गए प्रवासी मजदूरों का नाम फर्जी तरीके से दर्ज कर मजदूरी आहरण करने की शिकायत जनपद पंचायत सी ई ओ से की थी , जिसमें सारा प्रमाण होने के बाद भी जनपद सी ई ओ द्वारा संबंधित रोजगार सहायिका के विरूद्ध कार्यवाही करने के बजाए उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा था । जनपद पंचायत द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने से सीताराम सहित ग्रामीण मामले की शिकायत करने जिला कलेक्टर के पास चले गए ।उसी दिन शाम को वापस लौटने के बाद सीताराम शाम को करीब 5 :30 बजे अपने खेत की ओर जा रहा था तो रोजगार सहा – यिका सरिता भास्कर के पति जगमोहन भास्कर ने उसका रास्ता रोककर गन्दी गंदी गालियां देने लगा और हाथ मुक्के एवं वहीं पर पड़े पत्थर से उसके साथ मारपीट करने लगे जिससे उसे काफी चोटे आई है ।घटना की लिखित शिकायत पीड़ित सीताराम ने पुलिस थाना कसडोल में की । थाना प्रभारी डी बी उईके ने सम्बंधित बीट प्रभारी एम आर बंजारे को विवेचना का जिम्मा सौप दिया , उधर आरोपी जगमोहन भास्कर द्वारा भी पीड़ित के खिलाफ थाने में रिपोर्ट कर दी । मामले की विवेचना कर रहे एम आर बंजारे ने पीड़ित सीता राम को केश को कमजोर करने के नाम पर 9 हजार रुपए की मांग की जिसे पीड़ित ने किस्तो में दिया । केश कमजोर करने के बजाए विवेचक ने पीड़ित के ऊपर एस सी एस टी एक्ट गलत तरीके से कायम कर दिया जिसकी भनक लगते ही पीड़ित ने विवेचक एम आर बंजारे से रिश्वत में दिए गए रकम की मांग की तो उसे आजकल करके टाला जा रहा था । मीडिया के हस्तक्षेप के बाद एम आर बंजारे ने रिश्वत में लिए गए 9 हजार रुपए लौटाया । रिश्वत लेनदेन सम्बन्धी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा जिसे संज्ञान में लेते हुए जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक ने संबंधित सहा . उपनि -रीक्षक एम आर बंजारे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया ।

कार्यकाल की हो जांच
मिली जानकारी के अनुसार बंजारे कसडोल थाने में जबसे पदस्थ रहें है तबसे उनकी कार्यशैली में सवाल उठते रहें है, सूत्रों का मानना है कि एम आर बंजारे द्वारा बिना रकम के किसी तरह के मामलों को नही देखा जाता था, इनके द्वारा लगभग मामलों में पैसों की मांग की जाती रही है, साथ ही इनके द्वारा विवेचना किये गये मामलों में पैसों के बिना किसी तरह की कार्रवाई नही जाती थी, कुल मिलाकर एम आर बंजारे द्वारा किये गए तमाम विवेचना की जांच की मांग आमजनो ने संवेदनशील एसपी से की है। इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने के बाद एएसआई एम आर बंजारे को निलंबित कर दिया गया है, आज पीड़ितों के द्वारा शिकायत पत्र दिया गया है, जांच चल रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

