प्रांतीय वॉच

मैत्री डेंटल कॉलेज दुर्ग में जूनियर डॉक्टरों ने जड़ दिया था ताला

Share this

 

महेंद्र सिंह ठाकुर
नवापारा राजिम/ रायपुर… शिक्षा और उसके तहत मिलने वाले अधिकार और सुविधा विद्यार्थी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है आज के दौर में कई जगह बड़ी विसंगतियां देखने को मिलती हैं और बात अगर मेडिकल क्षेत्र की हो तो बेहद गंभीर और चिंतनीय हो जाती है ऐसे ही एक खबर मैत्री डेंटल कॉलेज दुर्ग की प्राप्त हुई जिसमें कॉलेज के छात्र छात्रा अपनी समस्याओं को लेकर औरजूनियर डॉक्टर्स पिछले एक सप्ताह से अपनी चार महीने की वेतन ना मिलने, वेतन में बढ़ोतरी, महाविद्यालय और मेस के बेहाल स्थिति को सुधारने, मेडिकल स्टोर एवं डेंटल स्टोर की मांगों को लेकर हड़ताल पर थे, जिसमे कॉलेज प्रशासन द्वारा जूनियर डॉक्टर्स की मांगो को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही थी l जूनियर डॉक्टर्स ने अपनी मांग मंगवाने के लिए कॉलेज में ताला लगाने का रास्ता 13 जून को चुना, जिससे उनकी मांगे गूंगी बेहरी कॉलेज प्रशासन तक जा सके l जिसके समर्थन के लिए अभावीपी दुर्ग सामने आया l जूनियर डॉक्टर्स और छात्र सुबह 8:30 बजे से हड़ताल पर थे उनकी आवाज कॉलेज प्रशासन तक कई घंटे बाद 3:30 बजने के बाद पहुंची l कॉलेज के डायरेक्टर राजेश जैन डॉक्टरों से मिलने पहुंचे और उनकी मांगे सुनी और मानी भी 17 जून तक उनके सारी मांगो को लिखित रूप से नोटिस में निकलने का आश्वासन दिया और कुछ मांगों का लिखित रूप से नोटिस तुरंत निकाला गया l

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *