भिलाई

दया सिंह के घर पहुंचे सांसद विजय बघेल: निगम के कार्यों से लेकर संगठन की गतिविधियों पर चर्चा, दया ने भेंट किया डिजिटल भागवत गीता

Share this

भिलाई। दुर्ग सांसद और वरिष्ठ भाजपा विजय बघेल खुर्सीपार स्थित भाजपा सांसद दया सिंह के निवास पहुंचे। दया सिंह के निवास पर भाजपा सांसद विजय तकरीबन एक घंटे तक रहे। इस डेढ़ घंटे में कई विषयों पर चर्चा हुई। दया सिंह से सांसद विजय ने निगम के कार्यों के बारे में पूछा। इसके अलावा संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की। दया ने बताया कि, उनके द्वारा अपने वार्ड में लगातार कार्य कराया जा रहा है। लोगों की समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। जनता दर्शन कार्यक्रम के बारे में दया ने सांसद विजय बघेल को बताया। इस पर सांसद विजय बेहद खुश हुए और उन्होंने दया की पीठ थपथपाई। दुर्ग सांसद विजय ने दया से कहा है कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए लगातार ग्राउंड में रहे। आने वाले चुनावों में भाजपा को ज्यादा से ज्यादा वोटों से विजयी बनाना है। इस दौरान भाजपा के पार्षद श्याम सुन्दर राव, विना चंद्राकर, शकुंतला साहू, गिरजा बंछोर, ईस्वरी नेताम,सरिता बघेल मौजूद रहें। उन्होंने सांसद विजय बघेल का स्वागत किया और महिला पार्षदों ने अपनी बातें सांसद विजय तक पहुंचाया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *