प्रांतीय वॉच

सास – बहू को अज्ञात वाहन ने कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Share this

महासमुंद। सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम लंबर में दो महिलाओं की सडक़ हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में सास-बहू हैं। दोनों कल अल सुबह तेंदूपत्ता( tendupatta) तोडऩे के लिए जंगल की ओर जा रहे थे। उसी समय अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार ग्राम लंबर निवासी आलिया बाई पटेल पति वेद राम पटेल 35 साल एवं उसकी सास राम बाई पति श्याम लाल दोनों तेंदूपत्ता तोडऩे के लिए अल सुबह 4 से 5 के बीच घर से निकले थे। दोनों जैसे ही साजापाली( sajapali) चौक के पास पहुंचे, अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया।

सबसे ज्यादा मौत इन जिलों में

सबसे ज़्यादा मौतों के आंकड़ों की बात की जाए तो 54.9% मृत्यु रायपुर, रायगढ़, राजनांदगाँव, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, सूरजपुर, बलौदाबाजार, महासंमुद, कोरबा और जगदलपुर ज़िले में हुई।

सबसे अधिक मृत्यु दुर्घटना ( accident)दोपहर 3 से रात 9 बजे के बीच 49.78% हुई है। सर्वाधिक 70.26% मौत मोटर साइकिल चालक या उसपर सवार व्यक्ति की हुई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *