नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा कार्यालय में दिनांक 13-05-2022 को निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर एवं निगम महापौर निर्मल कोसरे की उपस्थिति में रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक स्वच्छता विषय पर संपन्न हुई। निगम महापौर कोसरे द्वारा परिषद की बैठक में उठी मांग की स्वीकार करते हुए सभी पार्षदों की की यह आश्वस्त किया था कि, रेलवे क्षेत्र में भी डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य निगम द्वारा किया जायेगा। जिसके फलस्वरूप पक्ष विपक्ष के पार्षदों को साथ लेकर महापौर ने क्षेत्रीय रेलवे विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से इस विषय पर सहमति बनाने अनेक बार बैठक की है। इस दौरान निगम स्वास्थ्य अधिकारी अश्विनी चंद्राकर, डॉ जमकियार -मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी (रेलवे) डॉ. सरकार-मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, दुबे एवं दीपक सोनी (रेलवे) विभाग उपस्थ्ज्ञित रहे। कुछ एक तकनीकी विषयों पर साझा सहमति होना शेष के अलावा रेलवे क्षेत्र में भी डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य प्रारंभ होने की दिशा में है। यह जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गयी।
निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर एवं निगम महापौर निर्मल कोसरे की उपस्थिति में रेलवे के अधिकारियों के साथ स्वच्छता विषय पर बैठक संपन्न हुई
