रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में एक ट्रैफिक जवान के खुदकुशी करने की खबर आ रही है। जवान ने अमलीडीह स्थित अपने शासकीय निवास के छठे मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना न्यू राजेन्द्र नगर थाना का है।
जानिए क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार यातायात पंडरी जोन में पदस्थ आरक्षक राज कुमार ध्रुव पिछले 10-12 दिनों से स्वास्थ्य खराब होने की वजह से छुटटी पर था। जवान अपने अम्लीडीह स्थित शासकीय निवास में छत से कूदकर सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है कि जवान 2010 बैच का है और यातायात पंडरी में मददगाड़ी का काम कर रहा था।
जवान आदतन शराबी था
जानकारी मिली है कि मृतक जवान आदतन शराब सेवन करता था। नशे की हालत में गाड़ी चलाते ही जवान सड़क हादसे का शिकार होने की वजह से पैर में फैक्चर हो गया था। पिछले कुछ दिनों से वह शराब पीकर घूम रहा था और घर में अपनी पत्नी और रिश्तेदारों को परेशान भी कर रहा था।
बताया जा रहा है कि दो-तीन दिन पहले मृतक जवान की पत्नी ने यातायात पंडरी में इस बात की शिकायत भी की थी। जिसको लेकर उसको समझाइश देने के लिए यातायात पंडरी थाना बुलाया गया था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ था और इसी बीच आज जवान ने सरकारी क्वार्टर के छठे मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
दुकानों में चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार
रायपुर के मौदहापारा थाना इलाके के जवाहर नगर स्थित दुकान में चोरी के आरोपित रमेश महानंद और राहुल रक्सेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रमेश पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। मौदहापारा थाने में नीलेश जादवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

