देश दुनिया वॉच

पटियाला में रैली के दौरान हिंसा भड़की.तनाव के बीच धारा 144 लागू

Share this

पटियाला। पंजाब के पटियाला में एंटी-खालिस्तान रैली के दौरान भड़की हिंसा के बाद तनाव का माहौल है। शुक्रवार शाम 7 बजे से 11 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया था। इसके बाद से शनिवार को धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रशासन ने अफवाहों को फैलने से रोकने के बाद सुबह 9.30 बजे से इंटरनेट भी बंद कर दिया है। कई बड़े अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हिंसा के लिए भाजपा और शिवसेना को आरोप लगाया। बकौल भगवंत मान, पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर बिल्कुल ठीक है। यह सिखों की लड़ाई नहीं है, दो राजनीतिक दलों के लोग आपस में लड़ रहे हैं। उन्होंने इस बात से इन्कार किया कि मार्च के दौरान खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे।
बता दें, एंटी-खालिस्तान रैली के दौरान भड़की हिंसा में 2 पुलिसकर्मियों समेत चार लोग घायल हुए हैं। वहीं हिंसा के खिलाफ हिंदू संगठनों ने आज बंद का ऐलान किया है। पटियाला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।पंजाब सरकार ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पटियाला रेंज, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पटियाला और पुलिस अधीक्षक (एसपी) का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। मुखविंदर सिंह चिन्ना को नया आईजी पटियाला, दीपक पारिक को नया एसएसपी पटियाला और वजीर सिंह को पटियाला का नया एसपी नियुक्त किया गया है।
शिवसेना बाल ठाकरे के प्रदेश अध्यक्ष योग राज शर्मा ने अपनी मर्जी से खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च निकालने के लिए संगठन के उपाध्यक्ष हरीश सिंगला को संगठन से निष्कासित कर दिया है। देर शाम हिंदू संगठन ं ने श्री काली माता मंदिर में बैठक बुलाई, तो सिंगला भी पहुंच गए। वहां बहस के दौरान संगठन के सदस्यों ने उन्हें पीट दिया। उनकी गाड़ी में भी तोडफ़ोड़ कर दी। वह किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे। पुलिस के मुताबिक दोनों संगठनों ने मार्च निकालने के लिए अनुमति नहीं ली थी। इस बारे में हरीश सिंगला के साथ पुलिस की बैठक भी हुई थी। उन्होंने मार्च न निकालने पर सहमति जताई थी।
खालिस्तान समर्थक संगठनों और हिदू संगठनों के बीच शुक्रवार को यहां हिसक झड़प हो गई। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुए, तलवारें चलीं, जिसमें 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। एसएचओ पर भी तलवार से हमला हुआ।हालात बेकाबू होते देख एसएसपी को हवाई फायरिग करनी पड़ी। शाम सात बजे कर्फ्यू लगा दिया गया, जो शनिवार सुबह छह बजे तक रहा। इसके बाद धारा 144 लागू है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से शांति की अपील करते हुए घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *