प्रांतीय वॉच

श्री राम कॉलेज सारागांव में पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Share this

 

खरोरा।  राम कॉलेज सारागांव में पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में बी.एड. एवं डी.एल.एड.के प्रशिक्षुओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृक्ष लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अमित पटेल ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व एवं पर्यावरण के बारें में विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को दिए। साथ ही उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पेड़ लगाने का संदेश दिया। और उनके सुरक्षा के लिए संकल्प लेने की बात कही। उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने ग्राम स्तर, समाज स्तर, महाविद्यालय एवं विद्यालय में पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करें तथा प्रत्येक वर्ष कम से कम एक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को संरक्षित कर धरती को स्वर्ग बनाने का संकल्प लें। इस अवसर पर बी.एड.प्रशिक्षुओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं बी.एड. तथा डीएलएड के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *