रायपुर वॉच

छत्तीसगढ़ में मौसम के करवट बदलने का संकेत, प्रदेश में शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से लेकर प्रदेश के सभी हिस्सों में फरवरी के दूसरे सप्ताह भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह से रात तक हवाओं में ठंडकता की वजह से ठिठुरन बनी हुई है, जिससे आने वाले दिनों में राहत के संकेत मिलने शुरु हो गए हैं। प्रदेश के मौसम को लेकर विभागीय अनुमान की बात की जाए तो अब तापमान में बढ़त के संकेत मिल रहे हैं। कल से न्यूनतम और अधिकतम तापमानों में वृद्धि की संभावना है

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बीते माह दो बार प्रदेश में बेमौसम बारिश हो गई थी, वहीं बदली छटते ही ठंड ने रह—रहकर अपना तेवर दिखाया और लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। हाल की स्थिति पर गौर किया जाए तो बीते चार दिनों से एक बार प्रदेशभर में शीतलहर चल रही है, जिसकी वजह से ठंड कहीं भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है, लेकिन अब तापमान में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।

बता दें कि उत्तर से शुष्क और ठंडी हवाओं का आना जारी है। जिसके चलते तापमान में गिरावट हुई है। दिन और रात का तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री तक गिर गया है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीतलहर के हालात बने हुए हैं। सामरी पाठ, लहसुन पाठ और जोकापाठ पारा में गिरावट का दौर जारी है। जिसके चलते यहां ठंड बढ़ी है।

अब बदलेगा मौसम

प्रदेश में आज से ठंड घटने और पारा बढ़ने के आसार है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो आने वाले 24 से 48 घंटों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज के चलते बारिश हुई। वहीं बारिश के थमने और बादल के साफ होने के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। फिलहाल अब जल्द ही ठंड से राहत मिलने के सकते हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *