प्रांतीय वॉच

36835 किसानों से 1 लाख 93 हजार मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

Share this

अंतिम दिन 35 खरीदी केंद्रों में 253 किसानों ने बेचा धान
धान खरीदी की तिथि बढ़ाने पर किसानों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
अफताब आलम/ बलरामपुर / खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 36835 किसानों से 1 लाख 93 हजार 871 मीट्रिक टन धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई है। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के अंतिम दिन 7 फरवरी 2022 को जिले के 35 उपार्जन केंद्रों में 253 किसानों ने 10084 क्विंटल धान बेचा। धान उपार्जन केन्द्र जमड़ी, पस्ता, बरदर, रामानुजगंज, महाराजगंज एवं विरेन्द्रनगर में 1-1 किसान, कोदवा, गोपालपुर, जिगड़ी एवं वाड्रफनगर में 2-2, राजपुर में 3 किसान, डीपाडीह एवं बलरामपुर में 5-5 किसान, त्रिकुण्डा, बसंतपुर, रामचन्द्रपुर, स्याही में 6-6 किसान, डौरा एवं दोलंगी में 7-7 किसान, धन्धापुर एवं सामरी में 8-8 किसान, भंवरमाल एवं सरना में 9-9 किसान, कुसमी, बरियों एवं सेवारी में 10-10, तातापानी एवं रामनगर में 11-11 किसान, डोंगरो, बलंगी एवं महावीरगंज में 12-12 किसान, रघुनाथनगर में 14, कामेश्वरनगर एवं चांदो में 15-15 किसान तथा कपिलदेवपुर धान खरीदी केन्द्र में सर्वाधिक 22 किसानों ने धान बेचा।
कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में 69 दिनों तक चले समर्थन मूल्य में धान की खरीदी सुचारू एवं बेहतर तरीके से 07 फरवरी को संपन्न हो गया। खरीफ़ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य में धान खरीदी हेतु जिले में 44 उपार्जन केन्द्र बनाए गए थे। शासन द्वारा जिले के लिए 1 लाख 78 हजार 351 मिट्रिक टन धान की खरीदी का अनुमानित लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके विरूद्ध 1 लाख 93 हजार 871 मिट्रीक टन धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई है। समर्थन मूल्य में धान बेचने जिले के 43 हजार 301 किसानों ने पंजीयन कराया था। जिसमें से 36 हजार 835 किसानों ने धान बेचा। जिले में सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से धान खरीदी हेतु व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थी। प्रत्येक धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधाओं का ख्याल रखा गया था, ताकि उन्हें धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। बिचौलियों एवं अमानक धान की निगरानी के लिए समितिवार निगरानी दल के साथ ही जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर भी राजस्व अधिकारियों की निगरानी दल गठित की गई थी। इसके साथ ही कलेक्टर  कुन्दन कुमार स्वयं राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की समीक्षा करते थे।
जिले में धान खरीदी के निर्विघ्न रूप से सम्पन्न होने पर किसानों ने प्रसन्नता जाहिर की है तथा बेमौसम बारिश की वजह से धान न बेच पाने वाले किसानों को धान बेचने का मौका दिए जाने के लिए कृषकों ने मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *