रांची: रांची के हाई सिक्योरिटी जोन में 28 जनवरी को शूटआउट के बाद पुलिस एक्शन में है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोरबादी मैदान के आसपास से दुकान हटाने के निर्देश दे दिए हैं. रविवार को रांची पुलिस ने बिरसा मुंडा जेल में छापेमारी की. पुलिस को खबर मिली थी कि अपराधी जेल के अंदर से ही अपना साम्राज्य चला रहे हैं और अपराध को अंजाम दे रहे हैं. बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में रांची जिला प्रशासन और रांची पुलिस की टीम ने रविवार को देर शाम छापेमारी की. लगभग ढाई घंटे चली छापेमारी में जेल में बंद कुख्यात अपराधियों के सेल के अलावा हर वार्ड, सेल, किचन और अस्पताल को खंगाला गया. छापेमारी के दौरान कुछ अपराधियों के पास से बहुत कम मात्रा में गांजे, खैनी बरामद हुए.
पुलिस का छापा: जेल का चप्पा-चप्पा खंगाला गया, जानें क्या है वजह

