महेंद्र सिंह ठाकुर/ राजिम/ रायपुर- राजिम अंचल के मराठा समाज के द्वारा खंडोबा उत्सव धूमधाम के साथ मातेण्ड मल्हारी तुलजा भवानी के की स्थापना दिवस के रुप में मनाया गया उक्त कार्यक्रम में गरियाबंद के तत्कालीन कलेक्टर निलेश क्षीर सागर अपनी धर्म पत्नी के साथ अपने कुलदेवता श्री खंडोबा के दर्शन के लिए उपस्थित थे विशेष अतिथि के रुप में पधारे कलेक्टर श्री सागर ने कहा मराठों का इतिहास गौरवशाली रहा देश की सेवा आन बान शान के लिए हमेशा समर्पित रहा है वर्तमान में कई पीढ़ी को उन्होंने प्रगति का मार्ग बताते हुए कहा कि आप उच्च शिक्षा पर बहुत ज्यादा ध्यान देवें देश ही नहीं विश्व स्तर पर अपना अपने परिवार और देश का नाम रोशन करें। वहीं समाज के प्रधान संरक्षक राघोबा महाडिक ने कहा मराठा समाज हमेशा देश के हित में काम किए हैं और सहयोग करते हुए हमेशा प्रगति पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहे हैं और उसी का परिणाम है मां तुलजा भवानी का मंदिर त्रिवेणी संगम राज्य में मराठा गौरव गाथा का बखान कर रहा है इसके साथ ही उन्होंने महासमुंद के नर्रा ग्राम में स्थित यहां के प्रथम शासक बीम्बा जी राव भोंसले के समाधि स्थल के जीर्णोद्धार के लिए शासन से मांग करने की अपील की।
प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया गया समाज के प्रतिभाशाली खुशबू चौहान , खुशी होलकर को पढ़ाई में विशेष स्थान लाने पर, रक्षा पवार को शतरंज में चैंपियन बनने पर एवं सोनल देशमुख तथा ओमकार देशमुख को बॉडीबिल्डिंग तथा पावर लिफ्टिंग में सफलता अर्जित करने पर सम्मानित किया गया । उक्त कार्यक्रम में कोविड-19 का पूरा पालन करते हुए सम्मान कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ इस अवसर पर नगर के प्रथम नागरिक नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा सोनकर श्रीमती अंजना उपाध्याय अंजू नायक के साथ समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश महाडिक संभाजीराव घटगे भोपाल, मनीष शिंदे बलवंत शिंदे ,कौशल जाधव जय नारायण कदम, हेमंत भोसले, अरविंद चौहान ,डिगेंद्र चौहान ,नंद कुमार देशमुख ,गुलशन शिंदे ,गंगोत्री पालकर ,शोभना शिंदे सोनल महाडिक ,शैलजा शिंदे ,नीता पवार उत्तरा कदम ,रमा भोंसले, हेमाराव ढिंगे ,शैल चौहान,सारिका महाडिक साक्षी ढिंगे ,लिसा ढिंगे आंचल शिंदे ,सौर्य ढिंगे सहित समाज के सभी गणमान्य लोगों की उपस्थिति अच्छी खासी थी कार्यक्रम का संचालन समाज के संरक्षक राघोबा महाडिक के सुपुत्र इंद्रजीत महाडिक ने भी कुशलता से की।
मराठा समाज ने खंडोबा उत्सव मातेण्ड मल्हारी तुलजा भवानी मंदिर के 21 स्थापना दिवस के रूप में भव्य रूप से मनाया

