प्रांतीय वॉच

करंट लगने से भैंस की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

Share this

सकर्रा। ग्राम ढीमानी में बिजली विभाग की लापरवाही से करंट की चपेट में आने से एक किसान के भैंस की मौके पर ही मौत हो गई है. घटना दिन गुरुवार की दोपहर 1 बजे की है जहां ट्रांसफार्मर में करंट लगने से भैंस की मौत हो गई है. स्थानीय लोगों ने इस घटना का जिम्मेदार बिजली विभाग को बताकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है. घटना के संबंध के ग्रामीणों ने बताया कि पास के गांव लिमतरा के एक किसान अमरीका प्रसाद भारद्वाज के भैंस यहां पर चर रही थी इसी दौरान एक खुले जालामाटा की तरह फैले अव्यवस्थित ट्रांसफार्मर तार पास पहुंचते ही उसे करंट लग गया और भैंस मौके पर ही मर गई. घटना पर स्थानीय लोगों ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण पहले भी कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं. लेकिन, विभाग की तरफ से फिर भी लापरवाही बरती जा रही है. किसान ने थाने में शिकायत कर की जांच की मांग आक्रोशित किसान ने विभाग से मुआवजे की मांग की है और संबंधित लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. इसपर थाना प्रभारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है. भैंस को करंट लगने की घटना की जांच की जा रही है, ताकि उन्हें भैंस का मुआवजा मिल सके. _खुले पड़े डीपी बाक्स, बिजली कंपनी की लापरवाही उपभोक्ताओं पर पड़ रही भारी बिजली कंपनी इन दिनों बारिश पूर्व मेंटेनेंस के बहाने बिजली कटौती करके लोगों के लिए समस्या खड़ी कर रही है. वहीं कपंनी की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ने लगी है. जगह-जगह खुले पड़े तारों की चपेट में आने से मवेशियों की मौत हो रही है. तारों के मकड़जाल के बीच लगे ट्रासफार्मर धधक रहे हैं और खंभे क्षतिग्रस्त होकर हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं. बिजली कंपनी गाहे-बगाहे मेंटेनेंस के बहाने बिजली कटौती करके लोगों की पीड़ा को तो बढ़ाती ही रहती है. वहीं जगह-जगह झूलते तार, तारों के मकड़जाल के बीच लगे ट्रांसफार्मर, जरा सी स्पार्किंग से जलते ट्रांसफार्मर, खुले पड़े डीपी बाक्स, आए दिन होने वाले फाल्ट जैसी तमाम कमियां कंपनी के मेंटेनेंस की सच्चाई को उजागर कर रही हैं. इसका खामियाजा बिजली उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है. आए दिन मवेशी खुले पड़े तारों की चपेट में आकर मर रहे हैं. विभाग के अधिकारियों ने अभी तक इसे ठीक करने की सुध नहीं ली. वहीं बढ़े-चढ़े मनमाने बिलों से उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है. इन तमाम शिकायतों को न तो सुनने वाला कोई है न इनके निराकरण की कि सी बिजली अधिकारी को फुर्सत है. आए दिन बिजली कंपनी की लापरवाही से घातक परिणाम भुगतने वालों की समस्या के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं. बिजली के खुले तारों कई मवेशियों की ले ली है जान ग्राम ढीमानी में खुले पड़े तारों की चपेट में आने से कई मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई है. ये तार टूटकर झाड़ी में गिर गए. इनमें करंट बह रहा था. दोपहर को जब ये भैंस चरने के लिए गई तो वे करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. बिजली कंपनी की लापरवाही से करंट लगने से हुई मौत के बा कंपनी ने मृत भैंस का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया. न इस मामले में कोई शिकायत ही ली गई है. बाद में जब काफी दबाव बनाया गया तो अधिकारियों ने मात्र औपचारिकता पूरी करने के लिए कर्मचारियों को मौके पर भेजकर स्थिति की जानकारी लेने भर की खानापूर्ति कर ली गई है . अव्यवस्थित बिजली ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरे प्रावहित तार के संबंध में लिखित आवेदन देकर बिजली विभाग को सही ब्यवस्था बनाने के लिए अवगत करा चुका हूं विभाग ने यहां पर की लचर व्यवस्था पर आजतक कोई ध्यान नहीं दिया. महालक्ष्मी कमलेश गवेल सरपंच ढीमानी

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *