रायपुर वॉच

खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग पद से मुक्त हुईं किरण कौशल, अभिनव अग्रवाल संभालेंगे कार्यभार…आदेश जारी

Share this

रायपुर। राज्य शासन ने किरण कौशल को संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एव उपभोक्ता संरक्षण तथा अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड), रायपुर केवल संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एव उपभोक्ता संरक्षण के प्रभार से मुक्त कर दिया है।

उनकी जगह अभिनव अग्रवाल विशेष सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन लिमिटेड को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन लिमिटेड के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एव उपभोक्ता संरक्षण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *