प्रांतीय वॉच

जनकल्याणकारी नीतियों से निकाय चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत : वोरा

Share this

arun vora

छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया
स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन विधायक अरुण वोरा ने निकाय चुनाव में कांग्रेस की शानदार विजय के बाद चारों नगर निगमों में कांग्रेस के महापौर और सभापति व नगर पंचायत व नगर पालिका में अध्यक्ष का चुनाव जीतने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दी है। वोरा ने आज शाम मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सीएम से मुलाकात की और निकाय चुनावों में विजय के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दी।
वोरा ने कहा है कि हाल ही में प्रदेश में हुए नगरीय निकाय चुनाव में चारों नगर निगमों समेत नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कल्याणकारी नीतियों के कारण कांग्रेस को शानदार जीत मिली है। वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तीन साल के कार्यकाल में आम जनता के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई जिसके कारण चारों नगर निगमों में कांग्रेस के महापौर और सभापति चुने गए हैं। अन्य निकायों में भी अध्यक्ष पद का चुनाव कांग्रेस ने जीता।
वोरा ने सभी नवनिर्वाचित महापौर व सभापति समेत नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों को भी बधाई और शुभकामनाएं दी है। वोरा ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच और नीतियों के अनुरूप सभी निकायों के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में विकास और जनकल्याण के कार्य करेंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *