देश दुनिया वॉच

PUBG की लत ने बच्चे को बना डाला चोर घर मैं लॉकर से उड़ा डाला लाखों रुपये… जानें पूरा मामला…

Share this

मोबाइल पर गेम खेलने की लत बढ़ती जा रही है और इसके साइड इफेक्ट भी सामने आ रहे हैं. राजस्थान के झालावाड़ शहर के 13 साल के नाबालिग बच्चे ने PUBG खेल की लत के कारण अपने ही घर से तीन लाख रुपये उड़ाकर खेल में लगा दिए.इस मामले में बच्चे के पड़ोसी पर केस दर्ज कराया गया है.

दरअसल, झालावाड़ शहर के गागरोन रोड का रहने वाला एक नाबालिग लड़का PUBG खेलने की लत में इतना डूब गया कि उसने अपने घर की तिजोरी ही खाली कर दी. नाबालिग ने PUBG खेल-खेल कर 3 लाख रुपये उड़ा दिए. उसके परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की इस लत का फायदा पड़ोस में ई-मित्र की दुकान चलाने वाले युवक ने उठाया है.

ई-मित्र चलाने वाला युवक नाबालिग को घर से पैसे लाने को मजबूर करता था और खुद के रेफरल कोड से इक्विपमेंट्स खरीदवा रहा था. पैसे नहीं लाने पर अगले दिन दोगुने पैसे लाने की धमकी देता था. ऐसे में परिजनों ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है.

इक्विपमेंट्स खरीदने के नाम पर मंगाता रहा पैसानाबालिग के मामा ने बताया कि उसके भांजे को पड़ोस में ई-मित्र की दुकान चलाने वाले शाहबाज खान ने 21 जून को अपने पास बुलाया और अपने झांसे में लेकर PUBG में इक्विपमेंट्स खरीदने की बात कही. साथ ही नाबालिग से उसके पिता के आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल और बैंक अकाउंट की जानकारी भी मंगवा ली.

आरोपी ने नाबालिग के पिता के अकाउंट से पेटीएम पर नया अकाउंट खोल कर उसमें नया मोबाइल नंबर लिंक कर दिया. आरोपी ने पहली बार नाबालिग से 500 रुपये का ट्रांजैक्शन करवाया. उसके बाद आरोपी नाबालिग को झांसे में लेकर लगातार PUBG पर गन, कपड़े और अन्य इक्विपमेंटस खरीदने के नाम पर पैसे मंगवाता रहा.

पैसे नहीं लाने पर आरोपी नाबालिग को धमकी देता. ऐसे में बीते छह महीनों में आरोपी ने नाबालिग से करीब 3 लाख रुपये मंगवा लिए. बाद में जब नाबालिग उदास और चिड़चिड़ा रहने लगा तो परिजनों ने बड़ी मशक्कत से उससे पूछताछ की, जिसमें सामने आया कि यह काफी दिनों से घर में ही चोरी करके पैसे ई-मित्र वाले को दे रहा है.

ऐसे में परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की गुहार लगाई है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, क्योंकि उसने कई अन्य बच्चों को भी इसी तरीके से शिकार बनाया है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *