- बातचीत के माध्यम से विवाद सुलझाए, बर्खास्तगी का आदेश वापस लें
रायपुर : जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी ने कहा NHM संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के हड़ताल में रहते हुए बिना वेतन के काम करने की पेशकश को ठुकराकर उनको बर्खास्त करना काँग्रेस सरकार के संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। अमित जोगी ने पूछा क्या मुख्यमंत्री जी को नहीं मालूम कि 13000 NHM स्वास्थ्यकर्मियों में से 11000 महिलाएँ हैं जो पिछले चार महीने से बिना PPE किट के अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना से लड़ रही थी ? क्या छत्तीसगढ़ की इन बहादुर बहनों और बेटियों के साथ ऐसा व्यवहार करना उचित है ? अमित जोगी ने कहा कम से कम मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी इन पीड़ित कर्मचारियों से एक बार मिल तो लेते। लगता है सरकार के सीने में दिल की जगह पत्थर है। अमित जोगी ने कहा NHM संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के साथ सरकार ने किया वादा खिलाफी किया है। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की बर्खास्तगी, कर्मचारी विरोधी निर्णय है। अमित जोगी ने NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ सरकार बातचीत के माध्यम से विवाद सुलझाने और, बर्खास्तगी का आदेश वापस लेने का मांग किया है।

