क्राइम वॉच

पुलिस और STF को मिली बड़ी कामयाबी! पानी में डुबोकर 17 मर्डर कर चुका आरोपी सूरजपुर से गिरफ्तार

Share this

रोहतक : उत्तर प्रदेश के इलाकों में कई मर्डर की वारदात को अंजाम देने के आरोपी नवीन जाट को यूपी पुलिस की STF टीम ने सूरजपुर से गिरफ्तार कर लिया है. इस दौरान आरोपी नवीन ने बीते 27 जुलाई 2021 को रोहतक के भलौट गांव के रहने वाले युवक रोहित की हत्या कर ग्रेटर नोएडा इलाके के नाले में फेंक दिया था. आरोपी नवीन जाट को यूपी STF और नोएडा पुलिस ने जॉइंट ऑपेरशन चलाने के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में शव मिलने के लगभग ढाई महीने बाद केस दर्ज किया गया है.

दरअसल, यूपी STF की गिरफ्त में आए आरोपी नवीन जाट द्वारा की गई पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह अब तक 17 से ज्यादा मर्डर की घटनाओं को अंजाम दे चुका है, और “ग़दर” नाम से अपना गैंग चलाता है. इस गैंग में लगभग 200 एक्टिव अपराधी शामिल हैं. एसटीएफ ने बताया कि आरोपी नवीन अपने दुश्मनों को पानी में डुबोकर मारता है. उन्होंने कहा कि आरोपी नवीन जाट की यह स्टाइल अन्य अपराधियों से काफी अलग है.

ग्रेटर नोएडा के एक नाले में मिला था रोहित का शव
गौरतलब है कि सूत्रों के मुताबिक रोहतक के भलोट के रहने वाले राजभवन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा रोहित बीते 24 जुलाई को अपने दोस्त सौरभ उर्फ चीकू से करने के लिए निकला था लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा. जिसके बाद बीते 27 जुलाई को रोहित का शव ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित नाले में पड़े मिलने की सूचना पुलिस ने परिवार वालों को दी थी. वहीं, इस मामले में परिवार वालों ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज करने की शिकायत दी थी.

नोएडा पुलिस और यूपी STF ने मिलकर ऑपरेशन को दिया अंजाम
बता दें कि इस सनसनीखेज हत्याकांड़ की जांच कर रही नोएडा पुलिस को पता चला कि हरियाणा में हुए एक मर्डर में रोहित का नाम आया था. पुलिस को शक था कि उस हत्या का बदला लेनेके लिए रोहित का कत्ल किया गया है. चूंकि पुलिस का शक हरियाणा के अपराधी नवीन जाट पर गया. पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स टीम ने जांच के दौरान सर्विलांस के जरिए आरोपी नवीन को सूरजपुर के पास इलाके की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान आरोपी ने जो खुलासे किए उससे यूपी पुलिस टीम के होश उड़ गए है. पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि हरियाणा के रोहित की हत्या नवीन ने अपने साथियों के साथ मिलकर बीते 24 जुलाई की रात दिल्ली के थाना समयपुर बादली के k  बता दें कि पुलिस से बचने के लिए बीते 24 जुलाई की रात दिल्ली में रोहित की हत्या करने के बाद नवीन अपने 6 साथियों की मदद से 2 गाड़ियों में रोहित की लाश को लेकर ग्रेटर नोएडा पहुंचा. जहां पर उसने नॉलेज पार्क इलाके के एपीजे स्कूल के सामने नाले में उसका शव फेंक दिया और वहां से फरार हो गया. इस मामले में नोएडा पुलिस ने आरोपी नवीन की गिरफ्तारी के बाद हत्या में शामिल फरार 6 आरोपियों की तलाश कर रही है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *