क्राइम वॉच

आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म: कोठार में 2 दिनों बाद बेसुध पड़ी मिली पीड़िता, महिला सरपंच का देवर, छात्रावास अधीक्षक सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

Share this

कोरबा। कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र में आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक घटना सामने आई है. 3 हवानों ने आदिवासी पीड़िता से न केवल दुष्कर्म किया बल्कि उसे रस्सी से बांधकर रखा. भूखी-प्यासी पीड़िता 2 दिनों बाद बेसुध पड़ी मिली. यहां एक 28 वर्षीय आदिवासी युवती को बंधक बनाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने छात्रावास अधीक्षक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में से एक गांव की महिला सरपंच का देवर बल्ला मरकाम, हीरालाल यादव और नूनेरा बालक छात्रावास का अधीक्षक विजय कंवर शामिल है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आई है कि 13 सितंबर की शाम करीब 4 बजे जब युवती पानी लेने बाल्टी लेकर घर से कुछ दूर हैंडपंप के पास पहुंची, तब आरोपी बल्ला अपने साथी हीरालाल यादव के साथ उसे उठाकर ले गया था. पीड़िता के अनुसार बल्ला और हीरालाल ने उससे दुष्कर्म किया था. आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद पहले तो युवती को झाड़ियों में फेंक दिया था, फिर रात में उसको तीसरे आरोपी विजय कंवर के घर ले कर गए थे, इधर दो दिन बाद बुधवार को गांव वालों ने जब लापता युवती की खोजबीन तेज की, तो आरोपी पीड़ित युवती को गांव के ही एक घर के कोठार में छोड़कर भाग गए थे. पीड़िता शारीरिक रूप से पहले ही कमजोर बताई जा रही है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *