प्रांतीय वॉच

यातायात पुलिस कांकेर द्वारा हटकुल नदी पुल दुधावा रोड के पास चेक पोस्ट लगाकर समस्त प्रकार के वाहनों की चेकिंग की गई

Share this
  • कांकेर यातायात पुलिस का सुधार अभियान जारी: रोशन कौशिक
अक्कू रिजवी/कांकेर : ट्रैफिक पुलिस का चेकिंग तथा समझाइश अभियान आज भी जारी है । पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर शलभ कुमार सिन्हा के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर जी एन बघेल के निर्देशानुसार आज दिनांक 26 जुलाई 2021 को यातायात पुलिस कांकेर द्वारा हटकुल नदी पुल दुधावा रोड के पास चेक पोस्ट लगाकर समस्त प्रकार के वाहनों की चेकिंग की गई,  दौरान चेकिंग बिना दस्तावेज के 34, तीन सवारी बैठाकर मोटर साइकल चलाना 05, वाहन में पॉल्यूशन प्रमाण पत्र ना होना, 04 अन्य मोटर व्हीकल एक्ट 05, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 48 मोटर चालक/ मालिक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं सहित  चालानी कार्यवाही कर, उनसे सम्मन शुल्क के रूप मे कुल 9600/- रू. जुर्माना भरवाया गया , साथ ही आम जन को यातायात नियमों को अपने जीवन में शामिल कर सड़क दुर्घटना से बचने की हिदायत दी गई , निरंतर यातायात पुलिस कांकेर एवं अन्य थाना चौकी द्वारा आम जन को  समझाइश तथा लापरवाही बरतने वालों पर चालानी कार्यवाही जारी है। यातायात जिला प्रभारी रोशन कौशिक साहब ने बताया कि आजकल इस प्रकार की कार्यवाहीयाँ प्रतिदिन ट्रैफिक पुलिस के द्वारा की जा रही हैं। जिनके अच्छे परिणाम देखने को  मिल रहे हैं।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *