तापस सन्याल/दुर्ग। महिला बाल विकास परियोजना शहरी दुर्ग 12.35 कुल बच्चे है। वजन त्यौहार का आयोजन बोरसी बम्लेश्वरी कालोनी स्थित माली बस्ती में 7 जुलाई से 16 जुलाई तक होना है।जिसके तहत आज विधायक अरुण वोरा ने महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने विधायक श्री अरुण वोरा और महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने किया वजन त्यौहार का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 12 माह के नन्हें अभय कुमार और महतो 5 किलो वजन और ऊंचाई नापी गई। दोनों का वजन पोषण के सामान्य स्तर की श्रेणी में पाया गया। विधायक श्री अरुण वोरा और महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने दोनों बच्चों के उज्जावल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उपस्थित महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी सुश्री रचिता नायडू को कहा कि लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत बधाों के पोषण स्तर की जांच पूरी करें। कुपोषित व गंभीर कुपोषित बधाों को योजना के अनुसार लाभान्वित एवं उपचार कर पोषण के सामान्य स्तर में लाएं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर लक्ष्य पूरा करें। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सुश्री रचिता नायडू ने बताया कि जिले में 7 से 16 जुलाई तक वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। त्यौहार के दौरान सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 0 से 5 वर्ष तक के बधाों का वजन एवं ऊंचाई का माप किया जाएगा। बधाों के कुपोषित एवं गंभीर कुपोषित पाए जाने पर उनका समुचित उपचार एवं योजनाओं का लाभ देकर पोषण के सामान्य स्तर पर लाने का प्रयास किया जाएगा। त्यौहार के दौरान किशोरी बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जांच की जाएगी। एनीमिक पाए जाने पर आयरन फोलिक एसिड दवाई दी जाएगी। इस अवसर एल्डरमेन श्रीमती रत्ना नारमदेव,देवेश मिश्रा,विकास यादव,पर्यवेक्षक श्रीमती छाया सिंह,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ननकी लहरी,गीता नाग,माधुरी दत्ता और अन्य मौजूद थे।
बम्लेश्वरी कालोनी आंगनबाड़ी केंद्र वजन त्यौहार का शुभारंभ विधायक और महापौर ने किया

