देश दुनिया वॉच

अफसरों में ऊंची पहुंच बताकर दिया चपरासी बनवाने का झांसा, नौकरी लगवाने के नाम पर हड़प लिए 1.85 लाख, सूचना विभाग का क्लर्क गिरफ्तार

Share this

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद में पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में सूचना विभाग के एक क्लर्क को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद की ऊंची पहुंच बताकर नौकरी लगवाने का झांसा देता था। उसने एक युवक को भी चपरासी बनवाने की बात कही और उसके 1.85 लाख रुपए ठग लिए। नौकरी नहीं मिलने पर जब युवक ने रुपए वापस मांगे तो बार-बार टालता रहा। परेशान होकर युवक ने थाने में FIR दर्ज करा दी। मामला बालोद कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गुंडरदेही, खुटेरी निवासी वेदराम निषाद का बालोद के झलमला में रहने के दौरान ढाबाडीह निवासी यशवंत कोठारी से परिचय हुआ। यशवंत रायपुर में सूचना विभाग में तृतीय ग्रेड क्लर्क है। यशवंत ने वेदराम को सरकारी नौकरी लगवा देने की बात कही। आरोप है कि यशवंत ने जनवरी 2015 में कहा कि उसकी अफसरों में ऊंची पहुंच है। वह वेदराम की आदिवासी विकास विभाग बालोद में चपरासी की नौकरी लगवा सकता है।

दो लाख में सौदा हुआ, दो किस्तों में 1.85 लाख रुपए दिए
बातचीत के दौरान आरोपी यशवंत ने नौकरी लगवाने की एवज में 2 लाख रुपयों की मांग की। इस पर वेदराम ने दो किश्तों में 1.85 लाख रुपए लिए उसे दे दिए। इसके करीब 8-9 माह बीतने के बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगी। परेशान होकर वेदराम ने अपने रुपए वापस मांगने शुरू कर दिए। पहले तो यशवंत टालता रहा। फिर सितंबर में इकरारनामा किया कि नवंबर में रुपए लौटा देगा। इसके बाद भी रुपए नहीं लौटाए और मुकर गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *