यामिनि चंद्राकर/छुरा : देश मे पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती मूल्य से ख़ाद्य्य पदार्थो की बढ़ती महंगाई को लेकर आज छुरा नगर में ब्लाक कंग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मेमन फ्यूल्स पहुचकर युवा कांग्रेसियों ने थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान युवा कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए युवा कांग्रेसियों ने कहा कि देश मे बढ़ती महंगाई को रोकने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह से असफल व असहाय है इस दौरान प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस व धमतरी जिला प्रभारी आकाश दीक्षित ने कहा कि देश की जनता कोरोना संक्रमण जैसी भयानक बीमारी से जूझ रही है लोगो का रोजी रोटी छीन गया है ऐसी नाजुक घड़ी में केंद्र सरकार द्वारा लगातार पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य में वृद्धि कर के जनता की जेब पर डाका डालने का कार्य कर रही है जबकि अभी इस दौर में लोगो को कम से कम दर पर सरकार को जरूरत की वस्तुओं को उपलब्ध कराना चाहिये। गरीयाबन्द जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व छुरा कांग्रेस कमेटी के सचिव हरीश यादव ने कहा कि जब देश मे कांगेस की सरकार थी और पेट्रोल के दाम 50 रुपये थे तब भाजपा व नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया करती थी आज खुद भाजपा की सरकार में पेट्रोल के दाम पूरे 100 रुपये पर पहुच गई है जिसके चलते ख़ाद्य्य पदार्थो के भाव मे बहुत ज्यादा इज़ाफ़ा हो रहा है जिसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ रहा है आज क्यु चुप बैठे है भारतीय जनता पार्टी के नेता क्यु विरोध नही कर रहे है पहले जो भारतीय जनता पार्टी के नेताओ के द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों के रेट में मामूली बढ़ोत्तरी पर विरोध करने वालो का असली चेहरा सामने आ गया है वो लोग कांग्रेस सरकार में मामूली पेट्रोलियम पदार्थों के भाव मे बढ़ोत्तरी का विरोध नही करते थे बल्कि केंद्र के कांग्रेस सरकार का विरोध का नौटनकी करते थे देश मे बढ़ती महंगाई से अब जनता त्रस्त हो चुकी है जिसका खामियाजा आने वाली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भुगतना पड़ेगा जनता जरूर केंद्र में बैठी मोदी सरकार को सबक सिखायेगी।इस कर्यक्रम में मुख्यरूप से सलीम मेमन कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, हरीश यादव सचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, एल्डरमैन लोकेश्वर वर्मा व संदीप सोनी , आकाश दीक्षित सह-सचिव प्रदेश युवा कांग्रेस, शशांक चौबे जिला अध्यक्ष इंटक कांग्रेस , संजीव यदु जिला संयोजक सोशल मीडिया, शैलेंद्र दीक्षित, रितेश दिक्षित , हेमन्त यादव एवं अन्य कार्यकता उपस्थित रहे ।
देश मे पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर युवा कांग्रेसियों ने थाली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

