प्रांतीय वॉच

साजा संभाग के कार्यों का जायजा लेने पहुंचे कार्यपालक निदेषक

Share this
  • उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधा प्रदान करने मोहगांव फीडर को सेपरेट करने के दिए निर्देष

तापस सन्याल/दुर्ग : छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के कार्यपालक निदेषक श्री संजय पटेल ने साजा संभाग पहुंचकर वहां के विद्युतीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं अन्य अधिकारियों की बैठक लेकर साजा संभाग में विद्युत विकास एवं विभागीय कार्यों की प्रगति पर विस्तृत जानकारी लेकर समीक्षा की। श्री पटेल ने 132/33 के.व्ही.सबस्टेषन साजा में लोडेड एवं लंबी 33 के.व्ही. मोहगांव फीडर को सेपरेट करने हेतु अधिकारियों को निर्देषित किया। श्री पटेल ने बताया कि मोहगांव फीडर लंबी होने के कारण लोड अधिक है एवं आॅधी-तूफान के दौरान आने वाली फाॅल्ट को खोजना बहुत कठिन होता है। इस समस्या को दूर करने के लिए मोहगांव फीडर को सेपरेट करने का निर्णय लिया गया है, जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत की आपूर्ति हो सकेगी। उन्होंने बकाया राजस्व वसूली, स्पाॅट बिलिंग, स्टाॅप डिफेक्टिव मीटर रिप्लेसमेंट, कन्ज्यूमर टैगिंग एवं बकाया राषि वाले उपभोक्ताओं के लाइन विच्छेदन सहित अन्य विभागीय कार्यों की प्रगति पर विस्तार पूर्वक जानकारी ली तथा लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिष्चित करने के निर्देष दिये। श्री पटेल ने संभाग में निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाये रखने एवं उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु कार्यवाही सुनिष्चित करते हुए विद्युत लाइनों के व्यवधान पर सतत निगरानी रखने एवं विद्युत उपकरणों में आने वाली खराबी को षीघ्र सुधार करने के निर्देष दिए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *