प्रांतीय वॉच

मानिकपुरी समाज ने धूमधाम से मनाया संत कबीरदास जयंती

Share this
रवि सेन/बागबाहरा :  नगर के वार्ड क्रमांक 15  में स्थित मानिकपुरी भवन में मानिकपुरी समाज द्वारा संत कवि कबीरदास जी का प्राकट्य दिवस मनाया गया इस अवसर पर कबीरदास जी की संगोष्टी का आयोजन किया गया जहाँ पर सदस्यों ने कबीरदास की कविताओं का भी पाठ किया । मानिकपुरी समाज के युवा सदस्य नीरू मानिकपुरी ने कबीरदास जी का संछिप्त चित्रण करते हुए बताया कि  कबीर साहेब जी 15वीं सदी के भारतीय रहस्यवादी कवि और संत थे। वे हिन्दी साहित्य के भक्तिकालीन युग में परमेश्वर की भक्ति के लिए एक महान प्रवर्तक के रूप में उभरे। इनकी रचनाओं ने हिन्दी प्रदेश के भक्ति आंदोलन को गहरे स्तर तक प्रभावित किया। उनका लेखन सिक्खों के आदि ग्रंथ में भी देखने को मिलता है।  कबीर जयंती के अवसर पर महंत दुकालू दास , भोलदास मानिकपुरी , मंशादास , दशरथ दास , ईश्वर दास , जनक दास अमरेंद्र सोनवानी , बुधुदास , सोनादास उपस्थित रहे ।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *