देश दुनिया वॉच

बकरी चराने के लिए निकली महिला का नाले में मिला शव, साढ़े 4 एकड़ की जमीन के विवाद में हत्या की आशंका

Share this

मनेंद्रगढ़ : कोरिया में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार सुबह नाले में पड़ा मिला है। महिला एक दिन पहले बकरी चराने निकली थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। उसके बेटे ने महिला की बहन पर जमीन विवाद में हत्या करने की आशंका जताई है। इसके बाद पुलिस ने बहन और उसके पति को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। मामला मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सलवा ग्राम पंचायत के वार्ड 8 निवासी फूल कुंवर (50) पत्नी स्व. रतन साय गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बकरी चराने के लिए गई थी। इसके बाद शाम तक नहीं लौटी। परिजन तलाश करने के लिए निकले, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद सुबह होने पर परिजनों फिर उसे ढूंढने का प्रयास शुरू किया तो सुम्मा डोढ़ नाला में शव पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।

जमीन को लेकर सौतेली बहन से चल रहा था विवाद
महिला के गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया था। फूल कुंवर के 17 साल का बेटे लालमन ने पुलिस को बताया कि मां का सेमरा में रहने वाली उसकी सौतेली मौसी से राजकुमारी से साढ़े 4 एकड़ जमीन को लेकर 12 साल से विवाद चल रहा था। इसको लेकर अक्सर ही मौसी और उसका पति मंगल साय धमकी दिया करते थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

एक सप्ताह पहले ही फूल कुंवार जीत गई थी केस
फूल कुंवर के बेटे लालमन ने पुलिस को बताया कि जमीन का विवाद लंबे समय से कोर्ट में चल रहा था। एक सप्ताह ही उसका फैसला मां के हक में आया था। हम लोग केस जीत गए थे। इसके बाद से राजकुमारी और उसके पति मंगल साय रोज की धमका रहे थे। बुधवार को भी दोनों धमकी देकर गए थे। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *