अंबिकापुर/रायपुर। सरगुजा पुलिस विभाग में बंपर तबादले किए गए हैं, जिले में 4 ASI समेत 101 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। ये पुलिसकर्मी लंबे समय से एक ही थानों में जमे हुए थे। सरगुजा SP टीआर कोशिमा ने यह आदेश जारी किया है। वहीं इधर राजधानी रायपुर में 21 प्रशिक्षु DSP को नई पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं, गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया है।






