प्रांतीय वॉच

पूर्व विधायक व अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बाढ़ पीड़ित क्षेत्र पहुंच कर ग्रामीणों से की चर्चा

Share this
बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा : विगत दिनों से पोलावरम बांध को लेकर लगातार अखबारो, सोशल मीडिया में आ रहे खबरो को संज्ञान में लेकर दिनांक 21/06/2021 को पूर्व विधायक व अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष -मनीष कुंजाम ने कोन्टा इलाके के डुबान क्षेत्र फंदीगुड़ा, डोंडरा के ग्रामीणों से मिले और पोलावरम बांध से प्रभावित इलाका को गंभीरता से लेते हुए चर्चा की । बाढ़ प्रभावित ग्रामीण लोगों ने चर्चा के दौरान बताया कि यह इलाका पूर्व से ही बारिश के समय हमेशा बाढ़ से प्रभावित होता है, अब तो बांध निर्माण कार्य पूर्ण होना अखबारो सोशल मीडिया आदि के माध्यम से जानकारी प्राप्त हो रहा है इससे इलाका पुरी तरह प्रभावित होने की बात कहा है। इस सम्बन्ध में मनीष कुंजाम ने इस विषय पर वही ग्रामीणो के सामने रहकर सुकमा कलेक्टर महोदय को दूरभाष के माध्यम से पोलावरम बांध सम्बन्धी कोई जानकारी होने की बात कही तो कलेक्टर ने इस सम्बन्ध में कोई मेरे संज्ञान में नहीं होने की बात कही।  कुंजाम ने ग्रामीणो से चर्चा कर कहा है कि विगत तीन वर्षो से पोलावरम बांध से प्रभावित हो रहे हैं  जो प्रतिवर्ष बारी सम्पत्ति व मकानों आदि सामाग्री की नुकसान का सामना करना बड़ी समस्या बताया है, पोलावरम बांध को लेकर वर्तमान खबरो की बात को लेकर ग्रामीणों की भय का वातावरण बना हुआ है ,उस इलाका में अधिकांश जनजातीय लोग निवास करते हैं जो उनका पूर्वजो का संस्कृति को खतरा बताया। इस विषय पर उन्होने शासन – प्रशासन सुकमा कलेक्टर को अविलम्ब इस सम्बन्ध में पड़ोसी राज्य कि प्रशासन से इस सम्बन्ध जानकरी लेकर डुबान क्षेत्रों को अवलोकन कर उचित व्यवस्था करने को कहा।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *