पति-पत्नी के बीच का रिश्ता काफी गहरा होता है। हालांकि इसमें लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं लेकिन असली रिश्ता हर झगड़े को पार कर लेता है। लेकिन कई बार लड़ाइयां ऐसी हो जाती है, जिसमें कुछ मिनट के गुस्से में कुछ ऐसी चीजें हो जाती है जिसका नुकसान लंबे समय तक नहीं भरा जा सकता। अब जरा सोचिये मियां-बीवी के बीच एक चूहे की वजह से कुछ ऐसा झगड़ा हुआ कि पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट को दांतों से काट डाला। इसके बाद दर्द से छटपटाते पति को तुरंत अस्पताल में एडमिट करवाया गया। शख्स की हालत काफी गंभीर है। घटना के बाद पति-पत्नी ने तलाक ले लिया। ये शॉकिंग मामला ज़ाम्बिया से सामने आया है। यहां एक पति-पत्नी के बीच लड़ाई हुई। लेकिन इस लड़ाई के बाद पत्नी ने जो किया, वो शॉकिंग था। गुस्से में पत्नी ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट दांतों से काट दिया। इसके बाद दर्द में तड़पते शख्स को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार ज़ाम्बिया के कॉपरबेल्ट में रहने वाले मुकुपा मुसुण्डा और उसके पति अब्राहम के बीच छोटी सी बात पर झगड़ा हो गया।
बीवी ने दांतों से काटा पति का प्राइवेट पार्ट…शख्स ने छोटा-सा काम करने से किया था इंकार
