प्रांतीय वॉच

कलेक्टर एसपी व सीआरपी डीआरजी के सामने 8 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दो लाख ईनामी भी शामिल

Share this

बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा : लाल आतंक का साथ छोड़ दो लाख ईनामी सहित आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण सुकमा जिला में किया है । नक्सली जन पितुरी सप्ताह में यह सफलता जिला सुकमा को मिली है । राज्य शासन के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सल संगठन के अमानवीय एवं आधारहीन विचारधारा को त्यागते हुए नक्सलियों के शोषण,अत्याचार,भेदभाव एवं स्थानीय आदिवासियों से होने वाली हिंसा से त्रस्त होकर लाल आंतक का साथ छोड़ने की बात कही है । आत्मसमर्पण करने वाले में से 01 नक्सली दम्पती भी शामिल है । एक नक्सली ने भरमार बंदूक के साथ समर्पण किया। पुनर्वास नीति के तहत सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को दस हजार के मान से प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया।

सभाकक्ष-सुकमा में सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर एवं के एल. ध्रुव पुलिस अधीक्षक सुकमा के निर्देशन पर चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के प्रचार-प्रसार से प्रभावित होकर संगठन से जुड़े 08 नक्सली सदस्यों क्रमशः 01. वंजाम भीमा (प्लाटून नंबर 04 में सेक्शन बी का सदस्य ईनामी 02 लाख रूपये), 02. रवि डीएककेएमएस सदस्य 03. कोसा ( जीआरडी कमांडर), 04. देवा ( मिलिशिया सदस्य), 05. दिरदो गंगा (मिलिशिया सदस्य), 06. सोड़ी दुला (मिलिशिया सदस्य), 07. कवासी देवा ( मिलिशिया सदस्य), 08. माड़वी कलावती (सीएनएम सदस्या) के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में सीआरपीएफ डीआईजी योज्ञान सिंह कलेक्टर विनित नन्दनवार के.एल. ध्रुव, पुलिस अधीक्षक सुकमा धर्मेन्द्र सिंह कमाण्डेंट 150 वी वाहिनी सीआरपीएफ ताशी ग्यालिक कमाण्डेंट 02 री वाहिनी सीआरपीएफ सचिन्द्र चौबे अति. पुलिस अधीक्षक सुकमा के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया । इस दौरान जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण उपस्थित रहे ।आत्मसमर्पित नक्सली में से कवासी देवा द्वारा एक भरमार बंदूक के साथ के समर्पण किया गया ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *