प्रांतीय वॉच

रतनपुर का ऑक्सीजन मैन सूर्यकांत 70 से अधिक गम्भीर मरीजो की बचा चुके हैं जान

Share this
  • सेलेरी के पैसे से भरवाता है ऑक्सीजन 

शुभम श्रीवास/रतनपुर : कोरोना संक्रमण काल में एक ओर परिवार के लोग साथ नई दे रहे तो कुछ अनजान दुसरो की जान बचाने अपनी जान की परवाह किए बिना 24 घण्टे लोगो की मदद के लिए जुटे हुए हैं ऐसे ही रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत्त सूर्यकांत रजक हैं। जो क्षेत्र में कोरोना संक्रमित या गम्भीर मरीज जिसे ऑक्सीजन की आवश्यकता होती हैं। सूचना मिलते ही वो तुरन्त गाड़ी में ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर निकल पड़ते है। अब तक सूर्यकान्त 50 से अधिक गम्भीर मरीज को समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराकर उनकी जान बचा चुके है। उनके कार्य को देख अब नगरवासी उन्हें ऑक्सीजन मैन कहने लगे हैं। कोरोना से पहले भी सूर्यकान्त जरूरतमंदों को स्वस्थ सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। लेकिन कोरोना संक्रमण काल मे जब नगर वासियो को ऑक्सीजन की आवश्यक्ता हुई तो वो नि:शुलक ऑक्सीजन उपलब्ध कराने लगे। उन्होंने बताया कि कोरोना शुरू होने से पहले वो नगर में चांदा एकत्रित कर 4 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीद कर रखे थे। जो अब लोगो के काम आ रहा है।

-सैलेरी के पैसे से भरवा रहे ऑक्सीजन सिलेंडर
कोरोना के दूसरे लहर में जब सब लोग डरे हुए थे तो सूर्यकांत संक्रमित और जरुरतमंदो की मदद कर रहें ईस दौरान रतनपुर के होम आईसोलेशन में रह रहें कई मरीजों को ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ी तो सूर्यकांत उन्हें ऑक्सीजन सेलेंडर पहुचा कर मदद करते रहें। चंदा एकत्रित कर 4 सेलेंडर भी खरीदा। दरसल सूर्यकांत रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ है। ऐसे में उन्हें आसपास के लोग जानते थ्ो। लेकिन संक्रमित मरीजों से सूर्यकांत ऑक्सीजन सेलेंडर के बदल पैसे नहीं लेते यहां तक की सूर्यकांत रिफलिग भी अपने सैलेरी के पैसे से ही कराते है। जिसका खर्चा 2००से 3०० तक प्रति सिलेंडर लगता है ।

-दवा उपलब्ध करा रहे गम्भीर मरीजो को अस्पताल भेज रहे
सूर्यकान्त रजक ने बताया कि उनका साथ क्षेत्र के समाज सेवको के साथ ही कई डाक्टर भी दे रहे हैं। सूचना मिलने पर मरीजो को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के साथ उनकी हेल्थ की जांच भी कर रहे। डाक्टरो की सलाह पर गम्भीर मरीज को दवा देने के साथ उन्हें कोविड़ अस्पताल में भर्ती करा रहे हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *